सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbors beat a young man with sticks over a water dispute.

Ghaziabad News: पानी के विवाद में पड़ोसियों ने युवक को डंडों से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Neighbors beat a young man with sticks over a water dispute.
विज्ञापन
लोनी। पानी भरने के विवाद में लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में पड़ोसियों ने युवक पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना चार अप्रैल को हुई और मामले की शिकायत पुलिस से की गई। कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लाइन में खराबी के चलते घर की बिजली नहीं आ रही थी। उनके घर में पानी खत्म हुआ तो पड़ोसी कुंवरपाल को समस्या बताई। उन्होंने सामूहिक सबमर्सिबल से पानी की टंकी पहले भरवाने की बात कही। इसे लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पड़ोसी ने गाली गलौज करते हुए अपने परिजन को बुला लिया। आरोप है कि प्रकाश उर्फ दीपू, जतिन और पुष्पा देवी ने लाठी डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उनके सिर व शरीर में काफी चोट आई। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed