{"_id":"5ee37d9e8ebc3e42f66d73e3","slug":"oi-ii-b-b-e-l-l47","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑड-ईवन नियम बताकर खोड़ा में बंद कराए मेडिकल स्टोर, संचालकों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑड-ईवन नियम बताकर खोड़ा में बंद कराए मेडिकल स्टोर, संचालकों में गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑड-ईवन नियम बताकर खोड़ा में बंद कराए मेडिकल स्टोर, संचालकों में गुस्सा - प्रशासन व पुलिस पर मेडिकल स्टोर भी बंद कराने का आरोप - मेडिकल स्टोर संचालकों में प्रशासन के खिलाफ भरा - स्टोर संचालकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की मदद की गुहार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। खोड़ा नगर पालिका परिषद में ऑड-ईवन नियम के तहत दुकानें खोलने की अनुमति मिलने के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने कंटेनमेंट जोन का हवाला देकर इलाके के मेडिकल स्टोर को ही बंद करा दिया। बेहद जरूरी सामानों में आने वाली दवाइयों के तमाम संचालकों में प्रशासन व पुलिस के खिलाफ गुस्सा भरा हुआ है। वहीं,दवाइयों के लिए मरीजों के तीमारदारों को भी इधर-उधर भटकना पड़ा। आरोप है कि गाजियाबाद मेडिकल संगठन में भी शिकायत की गई। संगठन के पदाधिकारी ने भी पुलिस से बात की। जहां उन्हें भी पुलिस ने कंटेनमेंट जोन का हवाला दे दिया। उधर, पुलिस अधिकारी ने ऑड-ईवन का पालन कराने के दौरान मेडिकल स्टोर को लेकर कंफ्यूजन होने की बात कही है। पुलिस ने अब इलाके में रोजाना मेडिकल स्टोर खुलवाने की परमिशन दी है। खोड़ा नगर पालिका परिषद में लगातार कोरोना मरीज आने के बाद प्रशासन ने इसे पूरी तरह से सील कर दिया था। परिषद के सभी बाहरी प्वाइंटों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस व डयूटी मैजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था। स्थानीय लोगों के विरोध करने और व्यापारिक संगठनों के भी डीएम को ज्ञापन देने के बाद बृहस्पतिवार को ऑड-ईवन के तहत दुकानें खोलने की अनुमति दी गई। इससे पहले पुलिस ने खोड़ा थाने में व्यापारियों के साथ मीटिंग भी की थी। दुकानें खोलने से व्यापारियों में खुशी कीलहर थी। जबकि प्रशासन ने अस्पताल,मेडिकल स्टोर, राशन की दुकानें व अन्य बेहद जरूरी दुुकानें ही खोलने के आदेश दिए थे। मगर ऑड-ईवन लागू होने के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को ही पुलिस ने इलाके की दुकानों के साथ मेडिकल स्टोर भी बंद करा दिए। इस पर मेडिकल स्टोर संचालकों ने पुलिस से वार्ता करने का प्रयास भी किया। आरोप है कि थाने की पुलिस ने संचालकों को मेडिकल स्टोर ना खोलने की हिदायत दी। इस पर लोगों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने मामले की शिकायत गाजियाबाद मेडिकल संगठन के पदाधिकारियों से की। बताया गया कि संगठन के पदाधिकारी ने भी पुलिस से वार्ता की। तो उन्हें कंटेनमेंट जोन का हवाला देकर ऑड-ईवन के तहत दुकानें खोलने का तर्क दिया गया। पुलिस व प्रशासन की इस लापरवाही से शुक्रवार को दिन भी मरीजों के तीमारदार दवाईं लेने के लिए भटक रहे थे। आजाद विहार निवासी राहुल का कहना है कि वह सीने में दर्द की दवाई लेने के लिए गए थे। मगर वहां मेडिकल स्टोर बंद मिला। इसके बाद वह दूसरी तरफ से स्टोर पर गए तो वहां दवाई नहीं मिली। उनके अलावा तमाम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिचर्चा ः पुलिस ने अचानक मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। इससे रोजाना दवाई लेने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। पुुलिस से इस बारे में बात भी करनी चाही। लेकिन ऑड-ईवन का हवाला दिया गया। श्याम सिंह- शनि बाजार - लॉकडाउन में भी केंद्र व प्रदेश सरकार ने मेडिकल स्टोर को खोलने की अनुमति दी थी। लेकिन अचानक से स्टोर बंद करा देना यह काफी अजीब लगा। प्रशासन व पुलिस के इस ऐक्शन से स्टोर संचालकों में रोष है। अखिलेश कुमार, प्रभु मेडिकोज- खोड़ा कालोनी - मेडिकल स्टोर को बंद करना प्रशासन व पुलिस का यह सही निर्णय नहीं है। इस निर्णय से इलाके के कई लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। जबकि किसी दुकान पर कोई दवाई ना मिलने से लोग इधर-उधर भटकते रहे। राजेश कुमार- शनि बाजार - मैं पिछले दस वर्ष से मेडिकल स्टोर चलाता हूं। आजतक मैंने कभी भी मेडिकल स्टोर बंद होते नहीं देखे। ऑड-ईवन के तहत मेडिकल स्टोर बंद कराने का यह निर्णय मुझे काफी अजीब लगा। इस कदम से दिनभर लोगों को दवाई लेने के लिए भटकना पड़ा। गुरिंदर सिंह- मुस्कान मेडिकल स्टोर- शिव पार्क --------------------------------- पुलिस अधिकारी का वर्जन ः खोड़ा इलाके में प्रशासन द्वारा सील लगाई गई है। यह इलाका काफी घनी आबादी वाला है। लिहाजा इसमें ऑड-ईवन के तहत दुकानें खुलवाने का निर्णय हुआ था। शुक्रवार को दुकानें बंद कराने के दौरान कंफ्यूजन हो गई थी। जिसे अब ठीक कर रोजाना मेडिकल स्टोर खोलने की अनुमति दी गई है। अंशु जैन- क्षेत्राधिकारी- इंदिरापुरम-खोड़ा ----------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन