{"_id":"69c2f6991b64612ae30c93b5","slug":"one-lifetime-of-the-soul-has-concluded-within-harishs-body-now-bid-him-farewell-in-peace-lovely-didi-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1035-849240-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश के शरीर में आत्मा का एक जीवन पूरा हुआ, अब शांति से दें विदाई: लवली दीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश के शरीर में आत्मा का एक जीवन पूरा हुआ, अब शांति से दें विदाई: लवली दीदी
विज्ञापन
लवली दीदी
- फोटो : Graphical
विज्ञापन
साहिबाबाद। हरीश के शरीर में आत्मा का एक जीवन पूर्ण हो चुका है। अब सभी को उन्हें शांति के साथ विदा करना चाहिए। यह बातें हरीश राणा के निधन के बाद ब्रह्माकुमारी लवली दीदी ने कहीं। उन्होंने अपील की कि जो भी लोग हरीश के बारे में सोचते हैं, वे शांत मन से उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करें, ताकि उन्हें आगे उजाले का मार्ग मिल सके।
राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसायटी निवासी 31 वर्षीय हरीश राणा ने मंगलवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। ब्रह्माकुमारी लवली दीदी जो मोहन नगर केंद्र की प्रमुख हैं, बीती 14 मार्च को उनसे मिली थीं। उस दौरान उन्होंने हरीश के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें सभी को माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए विदा लेने का संदेश दिया था। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा हुआ था।
मंगलवार शाम बातचीत में लवली दीदी ने बताया कि उन्हें हरीश के देह त्यागने की सूचना संदेशों के माध्यम से मिली। यह जानकारी मिलते ही उन्होंने सबसे पहले उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद कठिन समय है, लेकिन विश्वास है कि जिस मजबूती और समर्पण के साथ परिजनों ने वर्षों तक हरीश का साथ दिया, वही संबल आगे भी बना रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है, मानो हरीश के माध्यम से आत्मा को कोई महत्वपूर्ण कार्य करना था, जो पूरा हो गया। हरीश और उनके परिवार ने उन हजारों लोगों को राह दिखाई है, जो लंबे समय से पीड़ा में जी रहे हैं और कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। यह भी कहा कि हरीश के लिए जिस तरह समाज के लोग सहयोग के लिए आगे आए, वही भावना अन्य जरूरतमंद मामलों में भी दिखाई जानी चाहिए।
Trending Videos