सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Over 200 vehicles stolen in Delhi NCR, accused arrested

Ghaziabad News: दिल्ली एनसीआर में 200 से अधिक वाहन चोरी, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Over 200 vehicles stolen in Delhi NCR, accused arrested
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली एनसीआर में ऑन डिमांड वाहन चोरी करने बदमाश को मधुबन बापूधाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मेरठ से नमो भारत में बैठकर गाजियाबाद आता है और यहां से बाइक और अन्य दोपहिया वाहन चोरी कर फरार हो जाता है। पूछताछ में आरोपी ने 200 से अधिक वाहन चोरी करने की जानकारी पुलिस को दी है।
Trending Videos


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शनिवार रात चेकिंग के दौरान दुहाई से मेरठ के सरूरपुर में रहने वाले अनिल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है। अनिल पर गाजियाबाद 8, मेरठ में 20 और हापुड़ में 4 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसके कुछ साथियों के बारे में जानकारी मिली है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया है कि उसे विभिन्न लोगों से दोपहिया वाहन की डिमांड मिलती है। इसके बाद वह कभी नमो भारत तो कभी रोडवेज बस से गाजियाबाद आता है और यहां से चोरी कर फरार हो जाता है। इन वाहनों को वह 5000 हजार रुपये में दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed