{"_id":"69c832cf9d2659d7430e5531","slug":"painter-mistook-acid-for-alcohol-and-fell-ill-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17170-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेजाब को शराब समझ कर पी गया पेंटर, तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेजाब को शराब समझ कर पी गया पेंटर, तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। परमहंस विहार कॉलोनी निवासी ताज मोहम्मद ने घर में रखे तेजाब को शराब समझ कर पी लिया। तेजाब पीते ही उनकी तबीयत बिगड़ी और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने ताज को आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जानकारी कर रही है।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पेंटर का काम करने वाले ताज मोहम्मद (44) ने घर में सफाई के लिए रखे तेजाब को शराब समझकर पी लिया। अब उसकी हालत स्थिर है। ताज के भाई सलमान ने पुलिस को बताया कि उनका भाई शराब का आदी है। शनिवार को घर के एक कमरे में बाथरूम की सफाई के लिए तेजाब रखा था। ताज उसे शराब समझ कर पी गए। परिजन ने उन्हें संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसीपी ने बताया कि मामले में पीड़ित के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
Trending Videos