सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Passengers faced problems as water accumulated at Kaushambi bus stand.

Ghaziabad News: कौशांबी बस अड्डे पर जमा हुआ पानी तो यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Passengers faced problems as water accumulated at Kaushambi bus stand.
विज्ञापन
साहिबाबाद। दो से हो रही बारिश से शुक्रवार को कौशांबी बस अड्डे पर जलभराव हो गया। यात्रियों को बसों तक पहुंचने के लिए पानी में उतरकर जाना पड़ा। ईद की पूर्व संध्या पर घर जाने वालों के लिए यात्रियों भीड़ डिपो पर उमड़ी। ईद पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम की ओर से तीन दिनों में 465 बसें चलाई गईं। इससे करीब 23 हजार यात्रियों ने सफर किया। मगर बारिश ने डिपो की व्यवस्था को बदहाल कर दिया। बस समय से डिपो नहीं पहुंच पाई। हालांकि अधिकारी बसों के जाम में फंसने की बात कह रहे है।
Trending Videos


ईद के मद्देनजर कई शहरों की बसों के संचालन को दी प्राथमिकता
ईद को देखते हुए तीनों दिन बरेली, कानपुर, चंदौसी, सीतापुर, संभल और मुरादाबाद के लिए प्राथमिक से बसें चलाई गई। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। डिपो पर यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए अधिकारी डिपो पर तैनात रहे। उधर,यात्रियों का कहना है कि बारिश के बीच बस का लंबा इंतजार करना बेहद कठिन रहा। डिपो पर अव्यवस्था पर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बरसात से जमा हुए पानी को निकलवा दिया गया था। नाले के ओवरफ्लो होने से पानी डिपो में आ जाता है। नगर निगम को कई बार पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का अभी समाधान नहीं हाे सका है। -अंशुल भटनागर, एआरएम
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed