सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Patients suffering from seasonal diseases are the most in the health fair.

Ghaziabad News: आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियों के मरीज सबसे अधिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from seasonal diseases are the most in the health fair.
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में आयोजित आरोग्य मेले में रविवार को बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दिया। बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी और गले के संक्रमण से संबंधित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। कुल पंजीकृत मरीजों में से लगभग 60 प्रतिशत लोग इन्हीं समस्याओं से पीड़ित पाए गए।
Trending Videos



नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिले के 66 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में कुल 3891 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 55 मरीजों की हालत गंभीर पाई गई, जिन्हें तत्काल भर्ती कर उपचार दिया गया। सभी गंभीर मरीजों को डे केयर सुविधा में इलाज के बाद स्थिर होने पर छुट्टी दे दी गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि मेले के दौरान न सिर्फ इलाज बल्कि नियमित स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। 253 महिलाओं और 378 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 30 लोगों को एंटी रैबीज का टीका भी लगाया गया। जांच की आवश्यकता वाले 369 मरीजों को खून की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स रे और सीटी स्कैन के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया गया। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया और कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. प्रियंका समानिया ने बताया कि गले में दर्द, खराश, सांस की समस्या और पेट दर्द के मामलों में विशेष रूप से चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। उन्होंने लोगों को सलाह दिया कि अभी सुबह-शाम सर्दी बचाव करना जरूरी है।

भर्ती कर इलाज, राहत होने पर छुट्टी
घूकना निवासी निवासी 45 वर्षीय रमेश कुमार तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के साथ आरोग्य मेले में पहुंचे। प्रारंभिक जांच में ऑक्सीजन स्तर कम पाया गया। इसके बाद उन्हें तुरंत भर्ती कर उपचार दिया गया। समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ और कुछ घंटों बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।


गले में संक्रमण, जांच के बाद मिला इलाज
मोदीनगर में 28 वर्षीय सीमा गुप्ता गले में तेज दर्द और लगातार खांसी से परेशान थीं। आरोग्य मेले में डॉक्टरों ने जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि की और दवाएं दीं। उचित परामर्श और दवा मिलने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed