फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power supply disrupted in villages around Banthla; villagers staged a protest at the SDM's residence

Ghaziabad News: बंथला के आसपास के गांवों में बिजली रही बाधित, ग्रामीणों ने दिया एसडीएम आवास पर धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in villages around Banthla; villagers staged a protest at the SDM's residence
-जेई के उपकेंद्र पर नहीं आने से लोगों की परेशानी बढ़ी, डीएम से की बात तो देर रात आई बिजली
विज्ञापन

-बुधवार को लोगों ने जेई के खिलाफ दी डीएम समेत अन्य अधिकारियों को कार्रवाई के लिए शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। बंथला समेत आसपास के कई गांवों में मंगलवार को दिनभर बिजली गुल रहने के बाद देर रात को ग्रामीणों का सब्र टूट गया। ग्रामीण एकत्र हुए और टीला गांव स्थित एसढीएम आवास पर जाकर धरने पर बैठ गए। लोगों ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता (जेई) की अनुपस्थिति के कारण बिजली बहाल होने में देरी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली गुल होने की कोई जानकारी नहीं थी और कॉल करने पर कोई जवाब दिया गया।
ब्रिज बिहार कॉलोनी के निवासी सुमित सूद ने बताया कि मंगलवार को केवल दो से तीन घंटे ही बिजली आई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने भी कोई सुनवाई नहीं की। बिजली न होने से घरों में पानी को लेकर परेशानी हुई। उन्हें बताया गया कि बेहटा हाजीपुर के बड़े बिजली घर से आपूर्ति नहीं हो रही है। लोग एकत्र होकर रात में ही वहां पहुंचे तो पता चला कि अवर अभियंता कार्यालय में ही मौजूद नहीं थे। जब कर्मचारियों से बिजली जोड़ने की बात कही तो उन्होंने अवर अभियंता के निर्देश के बिना आपूर्ति चालू करने से इन्कार कर दिया। लोगों का आरोप है कि सूचना पाकर उपखंड अधिकारी तो मौके पर पहुंचे, लेकिन अवर अभियंता नहीं आए। इससे नाराज ग्रामीण देर रात एसडीएम के आवास पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वहां भी जब कोई नहीं आया तो ग्रामीणों ने ही जिलाधिकारी से फोन पर बात करके बिजली की समस्या बताई। डीएम रविंद्र कुमार ने जल्द ही बिजली चालू होने और ऊर्जा निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण एसडीएम आवास से अपने घर के लिए चले गए।
विज्ञापन

अवर अभियंता के खिलाफ दी शिकायत कार्रवाई की मांग
ग्रामीणाें ने बताया कि बुधवार को उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) मनोज कुमार को भी शिकायत दी तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed