{"_id":"69c836a4a6179004b8085171","slug":"road-stuck-between-egos-of-public-representativeswork-stalled-for-15-days-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17176-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जनप्रतिनिधियों के अहम के बीच फंसी सड़क...15 दिन से रुका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जनप्रतिनिधियों के अहम के बीच फंसी सड़क...15 दिन से रुका काम
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वार्ड 73 और 78 के बीच की सड़क कुछ लोगों के अहम और दो जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी समन्वय न होने की वजह से अटकी पड़ी है। इस वजह से हजारों लोग परेशान हैं।
लोग सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने के पीछे वार्ड 73 और 78 के पार्षदों के बीच आपसी विरोध बताते हुए नगर आयुक्त व महापौर से सड़क निर्माण को पूरा कराने की गुहार लगा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक काम अटका हुआ है। करीब 60 लाख के बजट से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड 8 मार्च को वार्ड 73 के पार्षद राजीव भाटी ने नारियल फोड़ कर किया।
इसके बाद यहां काम भी शुरू करा दिया गया और बिछाई गई पुरानी टाइलों को उखाड़ कर सीसी सड़क बनाने की प्रक्रिया में पत्थर बिछाए गए। इसके बाद जब ढलाई का काम शुरू हुआ तो वार्ड 78 की तरफ से कुछ लोगों ने सीसी सड़क का विरोध यह कहते हुए कर दिया कि यह ग्रीन बेल्ट एरिया है।
उसी समय से काम अटका हुआ है। अब कुछ लोग जहां सीसी सड़क का विरोध कर रहे हैं वहीं बहुत से लोग इस सड़क को जल्द बनवाने की गुहार अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से लगा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग हैं जो सीसी सड़क का विरोध कर रहे हैं। उनको एक नेता का संरक्ष्ण है। इस वजह से रुका हुआ है। नगर निगम आधी सड़क बना चुका है और बाकी पर धूल उड़ रही है।
सड़क से उखाड़ी गई टाइल और मिट्टी का ढेर भी शिव चौक पर है। इसकी वजह से वाहन चालक समेत पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos