फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Security guard made to fill patients syringes; services of nurse and guard terminated

गार्ड से भरवाईं मरीजों की सिरिंज: जिला अस्पताल में वीडियो ने खोली पोल तो हुई कार्रवाई, नर्स-गार्ड पर गिरी गाज

Mon, 17 Aug 2026 08:16 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 17 Aug 2026 08:16 AM IST
सार

14 अगस्त की देर रात मेडिकल वार्ड में मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स रिचा कुमारी की ड्यूटी थी। वहीं, सुरक्षा के लिए सुनील कुमार तैनात था। आरोप है कि रात के समय अस्पताल स्टाफ ने सुरक्षा गार्ड को मरीजों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन की सिरिंज और दवाएं देकर उन्हें भरने के लिए कहा।

विज्ञापन
Security guard made to fill patients syringes; services of nurse and guard terminated
गार्ड से भरवाईं मरीजों की सिरिंज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के पांचवें फ्लोर पर तैनात सुरक्षा गार्ड की ओर से स्टाफ नर्स की मौजूदगी में मरीजों के लिए सिरिंज में दवा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। करीब 38 सेकंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्टाफ नर्स और सुरक्षा गार्ड की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त की देर रात मेडिकल वार्ड में मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स रिचा कुमारी की ड्यूटी थी। वहीं, सुरक्षा के लिए सुनील कुमार तैनात था। आरोप है कि रात के समय अस्पताल स्टाफ ने सुरक्षा गार्ड को मरीजों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन की सिरिंज और दवाएं देकर उन्हें भरने के लिए कहा। इसके बाद गार्ड पांचवें तल के काउंटर पर बैठकर सिरिंज में दवा भरता दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की मात्रा और उनकी बीमारी के अनुसार डोज तय करने की जिम्मेदारी प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मचारियों की होने के बावजूद यह काम सुरक्षा गार्ड से क्यों कराया गया। देखते ही देखते वीडियो एक्स पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

यूजर्स ने इससे मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टैग किया गया है।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्टाफ नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षा गार्ड सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। गार्ड को अलीगढ़ की न्यू पैंथर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में तैनात किया गया था। अस्पताल प्रशासन ने आउटसोर्स एजेंसी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। -डॉ. अशोक कुमार झा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed