{"_id":"6988dae249682fdac60b3e99","slug":"smugglers-are-taking-depression-medicines-from-medical-stores-and-delivering-them-to-drug-addicts-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-819470-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मेडिकल स्टोर से अवसाद की दवाएं लेकर नशेड़ियों तक पहुंचा रहे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मेडिकल स्टोर से अवसाद की दवाएं लेकर नशेड़ियों तक पहुंचा रहे तस्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेडिकल स्टोर से अवसाद व अनिद्रा की शिकायत पर दी जाने वाली दवाएं लेकर नशे के आदी लोगों तक पहुंचाने वाले गिरोह के सरगना भाइयों को क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 160 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर के साथ, दो किलो गांजा और 1.24 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
एसीपी वेव सिटी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत जल प्लांट के पास से रविवार को बिहारीपुरा निवासी सोनू और दीपक उर्फ भज्जी को गिरफ्तार किया गया। दोनों सगे भाई हैं।
पूछताछ में उनके पास से मिली अल्प्राजोलम दवा के विजयनगर क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर से मिलने की जानकारी मिली है। इसके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही हैं।
बिना डॉक्टर की सलाह नहीं दी जाती अल्प्राजोलम
जानकारी के अनुसार, अल्प्राजोलम अवसाद और अनिद्रा की शिकायत पर डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाती है। पुलिस ने बताया, आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वह अधिक कीमत देकर यह दवा मेडिकल स्टोर से ले रहे थे। इसके बाद उसे 10 गुना तक कीमत पर विभिन्न क्षेत्रों में नशे में इसका प्रयोग करने वालों को दिया जाता था। जानकारी के अनुसार, इस दवा की एक गोली करीब तीन रुपये में मिलती है। तस्कर इसे लोगों को 30 रुपये तक देते हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Trending Videos