फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Soldier's family beaten for objecting to garbage being dumped in the drain

Ghaziabad News: नाली में कूड़ा डालने का विरोध करने पर सैनिक के परिवार को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Soldier's family beaten for objecting to garbage being dumped in the drain
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी कलां में नाली में कूड़ा डालने का विरोध करने पर आरोपियों ने सैनिक की पत्नी और बेटियों की पिटाई कर दी। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सीकरी कलां निवासी अंजू शर्मा के अनुसार उनके पति सेना में हैं। अंजू शर्मा अपने बेटे और दो बेटियों के साथ गांव में रहती हैं। आरोप है कि पड़ोसी नाली में कूड़ा डाल देते हैं। कूड़ा भरने के कारण नाली बंद हो जाती है। उन्होंने कई बार मना किया मगर वह लगातार कूड़ा डालते रहते हैं। आरोपियों ने दो दिन पूर्व फिर से नाली में कूड़ा भर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। घटना से सैनिक का परिवार दहशत में है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर पर रमाकांत और पुत्र भविष्य वशिष्ठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed