{"_id":"69b9aec6724455174609ab0a","slug":"spirituality-pervades-harishs-home-with-brahma-kumaris-pictures-hanging-everywhere-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-844119-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हरीश के घर में हर ओर आध्यात्मिकता की छाप, ब्रह्माकुमारी के चित्र लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हरीश के घर में हर ओर आध्यात्मिकता की छाप, ब्रह्माकुमारी के चित्र लगे
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसायटी स्थित हरीश राणा के घर में हर ओर आध्यात्मिक माहौल दिखाई देता है। मुख्य गेट से लेकर घर के अंदर तक प्रजापिता ब्रह्माकुमारी से जुड़े चित्र लगे हैं। ये परिवार की गहरी आस्था को दर्शाते हैं।
पिता अशोक राणा नियमित रूप से सुबह और शाम ध्यान व पूजा करते हैं। शायद यही कारण है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनका विश्वास अडिग बना रहा। वह प्रतिदिन गोमाता को भोजन कराते हैं और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।
अशोक राणा पेशे से एक कुशल शेफ हैं। सोसायटी के लोगों के अनुसार, वह आसपास के इलाकों में सैंडविच की सप्लाई करते हैं और सप्ताहांत पर खासे व्यस्त रहते हैं। अशोक राणा ने बताया कि पहले वह एक पांच सितारा होटल में कार्यरत थे, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के भरण-पोषण के लिए सैंडविच बनाकर बेचना शुरू किया।
स्थानीय निवासी अनिल के अनुसार, अशोक राणा का स्वभाव बेहद मिलनसार है। वह अक्सर लोगों को अपने हाथ का बना सैंडविच खिलाते रहते हैं। मौजूदा कठिन समय में सोसायटी के लोग उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। वहां चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत उनके लाइफ सपोर्ट सिस्टम को हटाया जा रहा है।
Trending Videos