{"_id":"69c1a8d674692853800baeb8","slug":"teenage-girl-taken-to-badaun-and-sexually-assaulted-accused-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16965-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बदायूं ले जाकर किशोरी का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बदायूं ले जाकर किशोरी का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। टीला मोड़ थाना पुलिस ने किशोरी के यौन उत्पीड़न करने के आरोपी आशीष उर्फ आशु को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने किशोरी को बदायूं जिले के उझानी थाना स्थित अचौरा गांव में रखा था और वहीं पर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। आरोपी डेढ़ माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि टीलामोड़ थानाक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने दो फरवरी को शिकायत देकर मोहल्ले के आशीष उर्फ आशु पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। आरोपी मूलत: बदायूं जिले के उझानी थाना स्थित अचौरा गांव का निवासी है और वर्तमान में पीड़ित किशोरी के मोहल्ले में रहता था।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। करीब डेढ़ माह बाद 22 मार्च की रात में आरोपी किसी काम से थानाक्षेत्र में आया था और उसे गिरफ्तार कल लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर परिजन के साथ किशोरी को लाया गया। आरोपी ने बताया कि किशोरी से उसकी दोस्ती है। काफी समय से दोनों साथ थे। परिवार वालों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद वह किशोरी को अपने साथ पैतृक गांव ले गया। आरोपी ने यौन उत्पीड़न की बात स्वीकार की है। एसीपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Trending Videos