सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The MEMU train chugged along slowly, taking six hours to cover a distance of 140 km.

Ghaziabad News: मंद-मंद चली मेमू, 140 किमी का सफर तय करने में लगे छह घंटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The MEMU train chugged along slowly, taking six hours to cover a distance of 140 km.
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू 64553 ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से पौने तीन घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। 140 किलोमीटर का सफर इस ट्रेन ने छह घंटे 20 मिनट में पूरा किया। मुरादाबाद से यह ट्रेन तड़के करीब पांच बजे चली और 11:20 पर यहां पहुंची। जबकि, इसका यहां पहुंचने का समय 8:40 है।
Trending Videos

अमरोहा से लेकर गाजियाबाद के बीच इस ट्रेन को कई जगह रोक दिया गया। एक्सप्रेस ट्रेनों को निकालने के चक्कर में रेलवे प्रशासन ने ऐसा किया। इस ट्रेन में अमरोहा से सवार होकर आए रतन सिंह ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है। लोकल ट्रेनों को रोककर एक्सप्रेस ट्रेनों को निकालने के लिए आए दिन ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन को ड्यूटी और अन्य जरूरी कार्य के लिए सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed