सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested with cannabis and pistol in separate cases

Ghaziabad News: अलग-अलग मामले में गांजे व तमंचे के साथ तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with cannabis and pistol in separate cases
विज्ञापन
मोदीनगर। पुलिस ने दिल्ली मेरठ मार्ग पर ऑटो में गांजा बेच रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर कब्जे से गांजे की 1132 ग्राम गांजा व छह हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है।
Trending Videos

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद के पास ऑटो में दो युवक गांजा बेचने के लिए जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम आकाश व ललित निवासी नेहरू कॉलोनी मोदीनगर बताया। इनके कब्जे से गांजे की 1132 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आकाश मोघा ने पूछने पर बताया कि मैं यह गांजा ललित उर्फ मोनू से ही खरीदता हूं। उसके बाद मैं उक्त गांजा की छोटी-छोटी पैकेट बनाकर बेच देता हूं। आज भी यह गांजा मैंने ललित उर्फ मोनू से ही खरीदा था, जिसे हम बिक्री करने के लिए आगे जा रहे थे। ललित उर्फ मोनू ने बताया कि मैं यह गांजा बाहर से खरीदकर लाता हूं। इसके अलावा भोजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान लवलेश निवासी गांव अमराला को गिरफ्तार कब्जे से तमंचा बरामद किया है। आरोपी रौब जमाने के लिए तमंचा रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed