सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused arrested for stealing from a jeweler's shop

Ghaziabad News: सराफ की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing from a jeweler's shop
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में सराफा दुकान में चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से चांदी व अन्य आभूषण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार युवक एक बड़ौत के गांव बरसिया और दूसरा अमरोहा के गजरौला का निवासी है।
Trending Videos


एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि 26 मार्च को विजय सोनी पुत्र सोहन लाल सोनी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दुकान का सटर खोलकर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को विजयनगर पुलिस टीम ने दो आरोपियों बड़ौत के गांव बरसिया निवासी निशांत कुमार उर्फ गोलू हाल निवासी छिजारसी और गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी अकील पुत्र जरीफ को आईपीएम कॉलेज अंडरपास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सेक्टर नौ विजयनगर में एक सराफ की दुकान का सटर खोल कर उन्होंने चोरी की थी। चोरी के सामान को आपस में बराबर बांट लिया था। सामान बेचने की फिराक में निकले थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 15 चांदी की अंगूठी, चार स्वास्तिक, छह पद चिह्न, एक त्रिशूल, आठ पान के पत्ते, दो आयताकार आकृति, सात ओम आकृति, आठ आंख आकृति, एक कछुआ, चार मानव आकृति, छह हाय लिखी आकृति, पांच नाग चांदी के और नौ नग तांबे के गहने बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed