{"_id":"69f65a2e1692e08211036fd4","slug":"two-friends-killed-two-injured-as-scooter-collides-with-divider-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18509-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूटी डिवाइडर से टकराई दो दोस्तों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूटी डिवाइडर से टकराई दो दोस्तों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
विज्ञापन
साहिबाबाद। नवीन फल-सब्जी मंडी के पास शुक्रवार रात एक स्कूटी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार हापुड़ के बाबूगढ़ स्थित होशियारपुर गढ़ी निवासी आर्यन (18) और राहुल (21) की मौत हो गई। कौशांबी के भोवापुर निवासी मनीष और दिल्ली निवासी भरत गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, सभी दोस्त नई स्कूटी की पार्टी करके लौट रहे थे। चारों एक ही स्कूटी पर सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। रात्रि गश्त पर निकले डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने सड़क पर घायलों को देखा तो अस्पताल पहुंचाया।
प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मालवाहक वाहन चलाने वाले मनीष कौशांबी के भोवापुर में रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने नई स्कूटी ली थी। इसकी पार्टी के लिए रेपिडो चालक आर्यन, निजी कंपनी कर्मी राहुल, भरत और मनीष चारों एकत्र हुए थे। देर रात पार्टी करके चारों मनीष की नई स्कूटी से लौट रहे थे। जांच में चारों के नशे में होने की बात सामने आई है।
एसीपी ने बताया कि स्कूटी राहुल चला रहे थे। राहुल की आंख के ऊपर डिवाइडर की सरिया घुसने का निशान मिला था। बाकी युवकों को भी गंभीर चोटें थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने आर्यन व राहुल को मृत घोषित कर दिया।
एसीपी ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। घटनास्थल से दोनों ओर कुछ दूरी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अंदेशा है कि नशे की हालत में होने की वजह से स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और हादसा हुआ। एसीपी ने बताया कि किसी भी परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos