सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncontrolled truck hits bike, brothers injured

Ghaziabad News: बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, सगे भाई घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck hits bike, brothers injured
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के भनेड़ा मार्ग पर नगंला आक्खू गांव के समीप एक बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक खेत में पलट गया। हादसे में बाइक सवार सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
Trending Videos

निवाड़ी के सुहाना निवासी मोहम्मद कैफ अपने भाई अजीम के साथ मंगलवार दोपहर बाइक से किसी काम के लिए मोदीनगर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह गांव नंगला आक्खू के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में मोहम्मद कैफ और अजीम घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed