{"_id":"6a77869bf534c927e404d796","slug":"uproar-at-cremation-ground-over-married-womans-death-her-family-removes-body-from-the-pyre-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-950043-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाहिता की मौत पर श्मशान में हंगामा, मायके पक्ष ने चिता से उतारा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाहिता की मौत पर श्मशान में हंगामा, मायके पक्ष ने चिता से उतारा शव
विज्ञापन
मृतका रजनी का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद/लोनी। लोनी के लक्ष्मीनगर स्थित परमहंस विहार में 42 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल वाले पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने नाला रोड स्थित श्मशान घाट पहुंच गए। मायका पक्ष भी वहां पहुंच गया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और शव को चिता से उतार लिया।
इस बीच पहुंची लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पति को हिरासत में ले लिया। शनिवार को ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो मायके पक्ष ने विवाद के बाद ससुरालियों को वहां से खदेड़ दिया।
दिल्ली के शाहदरा निवासी लोकेश ने बताया कि उनकी बहन रजनी (42) की शादी वर्ष 2001 में लोनी के परमहंस विहार निवासी शंकर से हुई थी। शंकर ई-रिक्शा चलाता है। लोकेश के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोसियों ने उन्हें रजनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की सूचना दी। उन्हें बताया गया कि शंकर और उसके परिजन शव को नाला रोड स्थित श्मशान घाट ले गए हैं।
विज्ञापन
इस पर लोकेश अपनी पत्नी रितु व अन्य परिजनों के साथ श्मशान घाट पहुंच गए। वहां उन्होंने रजनी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने शव को चिता से उतार लिया और पुलिस को सूचना दी। लोकेश का आरोप है कि शंकर अत्यधिक शराब पीता है। इस कारण अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था।
सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शुरुआती जांच में रजनी के पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का अंदेशा है। गले पर दुपट्टे का निशान मिला है। हालांकि, मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पति शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-- --
पति बोला- मानसिक रूप से थीं परेशान, कर ली आत्महत्या
पुलिस के अनुसार, शंकर ने पूछताछ में बताया कि रजनी मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। दिल्ली के एक अस्पताल से उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को पत्नी के आत्महत्या करने के बाद वह घबरा गया था। इसी कारण आनन-फानन अंतिम संस्कार करने का फैसला कर लिया। पुलिस के मुताबिक, चिकित्सकीय परीक्षण में रजनी के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- --
बड़ा बेटा लेने गया था कांवड़, छोटा ड्यूरी पर
दंपती के दो बेटे हैं। बड़े बेटे रमन ने बताया कि वह कांवड़ लेने हरिद्वार गया हुआ था। शुक्रवार दोपहर उसे मां की मौत की सूचना मिली। उसका छोटा भाई हेमंत (17) उस समय ड्यूटी पर गया हुआ था। रमन के मुताबिक, घटना के समय घर में उसके पिता और मां ही मौजूद थे।