फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of hospital commotion goes viral after four months

Ghaziabad News: अस्पताल में हंगामे की वीडियो चार माह बाद वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Video of hospital commotion goes viral after four months
कौशांबी। थानाक्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल में हंगामे की वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुई। वीडियो में लोग अस्पताल प्रबंधन पर बच्चे की मौत के दो घंटे बाद तक बिल बनाने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला चार माह पुराना होने की पुष्टि हुई है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। शनिवार को एक्स पर 38 सेकेंड की वीडियो तेजी से वायरल हुई। वीडियो में एक व्यक्ति कहता दिख रहा है कि एक माह के मासूम की शाम चार बजे मौत हो गई। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने 6 बजे तक जानकारी परिजन को नहीं दी। उसका बिल बनाने और जमा होने के बाद ही शव देने की बात कही। वीडियो में परिवार के लोगों और अस्पताल कर्मियों के बीच कहासुनी होती साफ दिखाई दे रही है। वीडियो जब पुलिस तक पहुंची तब जांच शुरू हुई। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वीडियो करीब 4 माह पुरानी है। अस्पताल प्रबंधन और पीड़ित परिवार के बीच बातचीत के बाद मामला सुलझ भी गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed