सब्सक्राइब करें

UP: गार्ड ने क्यों मारी बैंक मैनेजर को गोली? सामने आई दो वजह; 2018 में सेना से रिटायर हुआ था रविंद्र हुड्डा

संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 16 Mar 2026 08:32 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रविंद्र मूल रूप से मंसूरपुर का रहने वाला है और वर्ष 2018 में सेना से रिटायर हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि बैंक मैनेजर छुट्टी देने में आनाकानी कर रहा था। सोमवार को बैंक न आने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने साथी के साथ मिलकर मैनेजर पर गोली चला दी।

विज्ञापन
Why guard shoot bank manager in ghaziabad Ravindra Hooda retired from Army in 2018
हत्यारोपी गार्ड और बैंक मैनेजर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शुरुआती जांच में दो बड़ी वजह सामने आई हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी गार्ड ने बताया कि छुट्टी को लेकर विवाद और कम सैलरी मिलने की नाराजगी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

Trending Videos
Why guard shoot bank manager in ghaziabad Ravindra Hooda retired from Army in 2018
इसी बैंक में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

उपचार के दौरान गई मैनेजर की जान
घटना सोमवार को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्रांच में हुई। यहां तैनात गार्ड रविंद्र हुड्डा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बैंक मैनेजर अभिषेक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद मैनेजर को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why guard shoot bank manager in ghaziabad Ravindra Hooda retired from Army in 2018
आरोपी गार्ड और उसका साथी - फोटो : अमर उजाला

बागपत से आरोपी गार्ड गिरफ्तार
वारदात के बाद दोनों आरोपी बैंक से पैदल बाहर निकलते हुए नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी गार्ड रविंद्र और उसके साथी को बागपत से गिरफ्तार कर लिया।

Why guard shoot bank manager in ghaziabad Ravindra Hooda retired from Army in 2018
बैंक में मौजूद पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

2018 में हुआ था सेना से रिटायर
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रविंद्र मूल रूप से मंसूरपुर का रहने वाला है और वर्ष 2018 में सेना से रिटायर हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि बैंक मैनेजर छुट्टी देने में आनाकानी कर रहा था। सोमवार को बैंक न आने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने साथी के साथ मिलकर मैनेजर पर गोली चला दी। आरोपी ने यह भी आरोप लगाया कि उसे तय वेतन से कम सैलरी दी जा रही थी, जिससे वह नाराज था।

विज्ञापन
Why guard shoot bank manager in ghaziabad Ravindra Hooda retired from Army in 2018
वारदात के बारे में जानकारी देते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का बयान
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि घटना से पहले बैंक के अंदर मैनेजर और गार्ड के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed