{"_id":"6a82c3af9f9f3d37ad05cc1b","slug":"young-woman-assaulted-blackmailed-and-molested-in-ghaziabad-masuri-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: 15 अगस्त पर युवती से छेड़छाड़, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव; वीडियो वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: 15 अगस्त पर युवती से छेड़छाड़, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव; वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Mon, 17 Aug 2026 02:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:00 PM IST
सार
गाजियाबाद में 15 अगस्त पर एक युवती के साथ छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और मारपीट की वारदात हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी थाना क्षेत्रांर्तगत आईडीयल कालेज मटियाला के पास 15 अगस्त को एक युवती के साथ मारपीट, ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ का गम्भीर मामला सामने आया है। पीड़िता निवासी डासना देहात की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, 15 अगस्त को वह अपने मित्र विपिन के साथ आईडीयल कॉलेज मटियाला के पास खड़ी थी। पास के खेत में लघुशंका के लिये जाने के दौरान वहां मौजूद चार अज्ञात युवकों ने युवती और उसके मित्र की वीडियो बना ली। आरोप है कि चारों युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवती पर शारीरिक सम्बंध बनाने का दबाव बनाया और वीडियो वायरल करके बदनामी की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता और उसके मित्र द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और उनसे 5 हजार रुपये की मांग की। पैसे न होने पर युवती को खेत के अन्दर ले जाकर दोबारा पीटा गया और जबरन ऑनलाइन एक हजार रुपये मंगवाये गए।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, दो आरोपी रुपये कैश निकालने चले गए, जबकि बाकी दो आरोपियों ने पीड़िता को खेत में गिराकर जबरदस्ती करते हुए छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं। मौका पाकर पीड़िता ने अपने भाई को लोकेशन भेजी। भाई की सूचना पर जब डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए।
पुलिस पीड़ितों को चौकी ले गई। पीड़िता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आसपास लगे सीसीटीवी केमरों की फुटेज चेक की जा रही है, जांच पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।