फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   muradnagar ambulance delivery

Ghaziabad News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसव पीड़ा बढ़ने पर रास्ते में कराया सुरक्षित प्रसव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
muradnagar ambulance delivery
प्रसव पीड़ा तेज होने पर मुरादनगर के सुहाना गांव से अस्पताल ले जा रही थी 102 एंबुलेंस
विज्ञापन

रास्ते में महिला ने दिया पुत्र को जन्म
माई सिटी रिपोर्टर 
गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र के सुहाना गांव निवासी गर्भवती आसमीन के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन यादगार बन गया। प्रसव पीड़ा तेज होने पर पति ने निशुल्क 102 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। एंबुलेंस महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में भर्ती कराया गया, जहां दोनों को स्वस्थ बताया गया है।
108 और 102 एंबुलेंस के जिला प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि सुहाना गांव निवासी मोहम्मद शकील की पत्नी आसमीन को शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा हुई थी। शकील ने 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल की। सूचना मिलते ही ईएमटी रामबालक कश्यप और चालक जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल के लिए रवाना किया गया। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस रोककर ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद नवजात का जरूरी प्राथमिक उपचार करते हुए दोनों को सीएचसी मुरादनगर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


एंबुलेंस में बढ़ रहे प्रसव के मामले

जिले में एंबुलेंस में प्रसव के मामले सामने आ रहे हैं। अगस्त में अब तक चार महिलाओं का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया जा चुका है। सभी मामलों में एंबुलेंस कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराने के बाद जच्चा और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार कई बार प्रसव पीड़ा को सामान्य समझकर परिजन अस्पताल पहुंचने में देरी कर देते हैं। ऐसे में प्रसव अचानक शुरू होने पर एंबुलेंस में ही डिलीवरी करानी पड़ती है। जिला प्रभारी मोहित कुमार और प्रोग्राम मैनेजर शेखर कुमार के निर्देशन में एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed