{"_id":"6a82c616c8d0c0602001742b","slug":"unidentified-vehicle-hits-gst-team-conducting-checks-in-mussoorie-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा: GST टीम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अफसर समेत पांच लोग हुए जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा: GST टीम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अफसर समेत पांच लोग हुए जख्मी
Mon, 17 Aug 2026 02:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:00 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जांच के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने राज्य कर विभाग की टीम को टक्कर मार दी। इस हादसे में राज्य कर अधिकारी दिव्यांश मोहन समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुहाई से डासना की तरफ गश्त कर रही राज्य कर विभाग की सचल दल टीम पर एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा 15 अगस्त की रात लगभग 11:30 से 11:40 बजे के बीच मसूरी थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटना में राज्य कर अधिकारी समेत पुलिसकर्मी और अन्य लोग घायल हो गए हैं। राज्य कर अधिकारी दिव्यांश मोहन ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ सरकारी वाहन से रात की मोबाइल-ड्यूटी पर थे। टीम में उनके साथ चालक रवि प्रकाश शुक्ला, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार और सेवक तुमबन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर दुहाई से डासना की ओर बढ़ते समय बाईं तरफ एक संदिग्ध माल से भरा वाहन खड़ा दिखाई दिया। टीम ने अपने वाहन को थोड़ा आगे रोककर जैसे ही संदिग्ध वाहन की जांच शुरू की, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन के चालक ने अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से गाड़ियों में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे में दिव्यांश मोहन राज्य कर अधिकारी, धीरेन्द्र कुमार हेड कांस्टेबल, गौरव कुमार कांस्टेबल व संदिग्ध वाहन के पास खड़े दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गये। हादसे के तुरन्त बाद अधिकारी दिव्यांश मोहन ने आपातकालीन सेवा यूपी 112 और उच्च अधिकारियों को सूचित किया।
मौके पर मसूरी थाना पुलिस, सचल-दल यूनिट 9 के कर्मचारी और एम्बुलेंस पहुंची। सभी घायलों को तुरन्त पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकारी दिव्यांश मोहन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने कोतवाली मसूरी पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित दिव्यांश मोहन कर अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है, जांच पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।