{"_id":"69d5d8d005f93d782f0f0d2e","slug":"young-woman-dies-after-falling-from-16th-floor-of-housing-society-in-indirapuram-police-station-area-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत: परिजनों का शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत: परिजनों का शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार
युवती की बड़ी बहन ने बताया कि वह पुलिस से हादसे के समय की सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग कर रहे हैं। वहीं आरोप है कि पुलिस उनपर शव का अंतिम संस्कार करने का दवाब बना रही है।
सड़क पर उतरी आक्रोशित भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के नीतिखंड स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी में 16वीं मंजिल से गिरकर जान गंवाने वाली युवती के परिजनों ने बुधवार को अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सुबह से ही युवती के कनावनी स्थित घर पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। परिजनों ने हाइवे जाम कर दिया है। सीआईएसएफ मार्ग पूरी तरह जाम है। मृतका के पिता सड़क पर ही बेहोश हो गए।
Trending Videos
युवती की बड़ी बहन ने बताया कि वह पुलिस से हादसे के समय की सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग कर रहे हैं। वहीं आरोप है कि पुलिस उनपर शव का अंतिम संस्कार करने का दवाब बना रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती की मंगलवार तड़के करीब छह बजे सोसायटी की 16वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर मौत हो गई। हादसा अहिंसाखंड एक स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रींस सोसायटी के सी ब्लॉक टावर में हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने बताया कि युवती के पिता सोसायटी में कार धुलाई और कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। पिता की मदद के लिए युवती अपने भाई-बहन के साथ अक्सर सोसायटी में आ जाते थे। मंगलवार सुबह 5:30 बजे युवती अपने पिता के साथ सोसायटी पहुंची। पिता कार की सफाई करने चले गए। युवती सोसायटी के वॉशरूम में गई। वहां से सी ब्लॉक के सी टावर स्थित लिफ्ट में 5:53 बजे दाखिल हुई और 16वीं मंजिल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में युवती लिफ्ट में अकेली जाती दिखाई दी है। तड़के 5:55- 5:56 बजे पर सी ब्लॉक के बाहर दूसरे टावर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में युवती गिरते हुए दिखाई दी है।