{"_id":"6a6e4c19b5e6c667d5031b9e","slug":"youth-attacked-with-sticks-and-rods-in-front-of-the-administrative-team-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-944978-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रशासनिक टीम के सामने युवक पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रशासनिक टीम के सामने युवक पर लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में प्लॉट विवाद को लेकर लेखपाल और पीड़ित पक्ष के सामने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद घायल को सेक्टर-23 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शशि गार्डन, मयूर विहार, नई दिल्ली निवासी संतोष शर्मा ने शिकायत दी है। उनका आरोप है कि उन्होंने 2014 में कृष्णपाल उर्फ डोला से 200 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। कृष्णपाल उन्हें कब्जा नहीं दे रहा था और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। पूर्व में कई बार मारपीट भी कर चुका है।
संतोष ने पहले पुलिस चौकी में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। 30 जुलाई 2026 को लेखपाल के साथ उनके पति अनिल शर्मा मौके पर गए थे। आरोप है कि वहां कृष्णपाल, उसका पुत्र आधार, दीपक उर्फ गोलुआ और दो अज्ञात लोगों ने अनिल शर्मा को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। अनिल बेहोश होकर गिर गए। शिकायत में कहा गया कि आसपास के लोगों और लेखपाल के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों ने हमला रोका। पीड़िता ने आरोपियों पर आपराधिक छवि और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।