{"_id":"69cb5138b842a5c275057b2a","slug":"youth-murdered-in-tilamod-police-station-area-two-accused-arrested-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Murder: पत्नी से चल रही थी अनबन, समझौते के लिए साथ ले जा रहे युवक की हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Murder: पत्नी से चल रही थी अनबन, समझौते के लिए साथ ले जा रहे युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टीलामोड़ थानक्षेत्र के फरुखनगर में 30 मार्च की देर रात लोनी के गीतांजलि विहार निवासी नितिन राठी की हत्या कर दी गई। युवक का शव सड़क किनारे फेंक आरोपी भाग गए। स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जीटीबी अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नितिन की करीब एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। कुछ समय से दंपति के बीच अनबन चल रही थी। इस विवाद को लेकर नितिन के ससुराल वाले उनके घर भी पहुंचे थे। 30 मार्च को सुलह-समझौते की बात कहकर ससुराल पक्ष के लोग नितिन को साथ लेकर टीलामोड़ के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने नितिन की हत्या कर दी। मामला दो समुदाय के होने की बात भी सामने आ रही है। एसएपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकियों की तलाश की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।