{"_id":"69cae40aed26358c9e00ed8b","slug":"dubai-company-manager-dies-after-falling-at-blue-moon-society-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-852822-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुबई की कंपनी के मैनेजर की ब्लूमून सोसायटी में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुबई की कंपनी के मैनेजर की ब्लूमून सोसायटी में गिरकर मौत
विज्ञापन
ब्ल्यू मून सोसायटी। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ब्लूमून सोसायटी में सोमवार सुबह रघुकुल तिलक (40) की गिरकर मौत हो गई। वह दुबई की लॉजिस्टिक कंपनी आईजीक्यू में मैनेजर थे और उसके नोएडा स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर इसे आत्महत्या मान रही है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है। नंदग्राम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण किया। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले रघुकुल ब्लूमून सोसायटी के सी-टॉवर में पिता तरुण कुमार सिंह और माता अनुपमा के साथ रहते थे। वह रोज की तरह सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से ऑफिस जाने के लिए निकले थे।
जांच में सामने आया है कि वह अपने टॉवर से उतरे और करीब 15 मिनट तक वहीं रुके रहे। इसके बाद वह ई-टॉवर में गए और कुछ देर बाद नीचे गिर गए।
सोसायटी निवासी अमृत के मुताबिक, तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण रघुकुल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सीसीटीवी में नहीं दिखा घटनाक्रम: पुलिस के अनुसार, सोसायटी में सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम है। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रघुकुल ई-टॉवर तक कैसे पहुंचे और किस मंजिल से गिरे। पुलिस उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
उनका मोबाइल फोन जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकलवाया जा रहा है, ताकि घटना से पहले उनकी गतिविधियों की जानकारी मिल सके।
Trending Videos