बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The academic session began with a yagya and a tilak ceremony.

Ghaziabad News: यज्ञ तो कहीं तिलक लगाकर हुई शैक्षिक सत्र की शुरुआत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The academic session began with a yagya and a tilak ceremony.
चंद्रपुरी स्थित एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में नए सत्र शुरू होने पर छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत क - फोटो : Police
विज्ञापन
गाजियाबाद। परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत बुधवार को धूमधाम से की गई। डीपीएस राजनगर में यज्ञ संपन्न कर सत्र की शुरुआत हुई। विद्यालयों को फूल माला से सजाया गया, रंगोली भी बनाई गई। पहले दिन स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का रोली-चंदन का टीका और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया जाएगा।
Trending Videos

स्वागत से बच्चे भी गदगद रहे। छात्रों को शिक्षकों ने उपहार स्वरूप पेन दिया। प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों ने छात्र-छात्राओं से मेहनत से पढ़ाई कर ऊंचा मुकाम हासिल करने की बात कही। स्कूल चलो अभियान की भी शुरूआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। करहैड़ा स्थित विद्यालय से मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सुदृढ़ नींव है। हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का आधार बताते हुए कहा कि जब एक बच्चा शिक्षित होता है, तो एक परिवार, समाज और पूरा राष्ट्र सशक्त होता है। बीएसए ने स्कूल चलो अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

सत्र के पहले दिन स्टेशनरी की दुकानों पर भी पुस्तकों की जानकारी के लिए लगी भीड़
शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तकों की जानकारी दी गई। ताकि विद्यार्थी उन्हीं पुस्तकों को खरीदें। इसके बाद विद्यालय से निकले विद्यार्थी बुक डिपो पर पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तकों की उपलब्धता और दरों की जानकारी के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed