{"_id":"69cae46143abe0f9fc03c5a7","slug":"brother-sister-beaten-up-for-hitting-pet-dog-two-accused-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17235-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पालतू कुत्ते को टक्कर मारने पर बहन-भाई को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पालतू कुत्ते को टक्कर मारने पर बहन-भाई को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के मकनपुर निवासी ध्रुव शर्मा और उनकी बहन को तीन-चार लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। विवाद उस समय हुआ जब ध्रुव ने पालतू कुत्ते को बाइक से टक्कर मारने का विरोध किया। मामला 28 मार्च की रात का है। पुलिस ने 29 मार्च को ध्रुव के पिता राकेश शर्मा की तहरीर पर आरोपी महिला समीना, उनके बेटे अरमान समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और अरमान व आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित राकेश शर्मा ने बताया 28 मार्च की रात घर के पास ही उनका बेटा ध्रुव कुत्ता टहला रहा था। इस दौरान अरमान और उसका दोस्त आसिफ बाइक से आए। दोनों ने बाइक से कुत्ते को टक्कर मार दी। इसका बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विवाद के बाद आरोपी अपने घरों से लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उनके साथ परिवार के अन्य लोग आए और ध्रुव पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी बेटी भी भाई को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी चले गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्होंने मारपीट की बात स्वीकार की है।
-- -
Trending Videos