सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Manager at Dubai-based logistics firm dies after falling from Blue Moon Society IN Ghaziabad

UP: पांच साल पहले शादी, छह माह पहले तलाक, अब ब्लूमून सोसायटी से गिरकर दुबई की लॉजिस्टिक कंपनी के मैनेजर की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, गाजि Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 31 Mar 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

गाजियाबाद की ब्लूमून सोसायटी से गिरकर दुबई की लॉजिस्टिक कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई। मैनेजर का छह माह पहले तलाक हुआ था। वो नोएडा स्थिति कार्यालय में कार्यरत थे।

Manager at Dubai-based logistics firm dies after falling from Blue Moon Society IN Ghaziabad
रघुकुल तिलक की गिरकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ब्लूमून सोसायटी में सोमवार सुबह 40 वर्षीय रघुकुल तिलक की गिरकर मौत हो गई। वह दुबई की एक लॉजिस्टिक कंपनी में मैनेजर थे और उसके नोएडा स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर इसे आत्महत्या मान रही है।
Trending Videos


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे की है। नंदग्राम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण किया। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले रघुकुल तिलक ब्लूमून सोसायटी के सी-टॉवर में पिता तरुण कुमार सिंह और माता अनुपमा के साथ रहते थे। वह रोज की तरह सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से ऑफिस जाने के लिए निकले थे। 

 

जांच में सामने आया है कि वह अपने टॉवर से नीचे उतरे और करीब 10 से 15 मिनट तक वहीं रुके रहे। इसके बाद वह ई-टॉवर में गए और कुछ देर बाद नीचे गिर गए।

 

सोसायटी निवासी अमृत के मुताबिक, तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण रघुकुल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

सीसीटीवी में नहीं दिखा पूरा घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार, सोसायटी में सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम है। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रघुकुल ई-टॉवर तक कैसे पहुंचे और किस मंजिल से गिरे। पुलिस उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 

 

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी निकलवाया जा रहा है, ताकि घटना से पहले उनकी गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

 

छह माह पहले हुआ था तलाक
अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि रघुकुल की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। आपसी विवाद के चलते वह पिछले तीन वर्षों से पत्नी से अलग रह रहे थे और करीब छह माह पहले दोनों का तलाक हो गया था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। एसीपी ने बताया कि परिजनों के अनुसार, रघुकुल किसी तनाव में नहीं थे। वह हमेशा खुश रहते थे। ऐसे में उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

ढाई साल से रह रहे थे सोसायटी में
पुलिस के अनुसार, रघुकुल के पिता तरुण कुमार सिंह जीडीए से सेवानिवृत्त हैं। वह परिवार समेत करीब ढाई साल से ब्लूमून सोसायटी में रह रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed