सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbours clash over alcohol consumption fight with sticks in Ghaziabad

Ghaziabad: शराब पीने को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, लाठी-डंडों से की मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 31 Mar 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

मसूरी के जाटव मोहल्ले में 29 मार्च रात शराब पीने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई। पीड़ित टोनी के बड़े भाई राकेश का पड़ोसी धीरज से झगड़ा हुआ था। टोनी के बीच-बचाव करने पर राहुल, धीरज, नरेश और वंश ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

Neighbours clash over alcohol consumption fight with sticks in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांर्तगत जाटव मोहल्ले में शराब पीने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


घटना 29 मार्च रात करीब 8 बजे की है। पीड़ित टोनी पुत्र बलजीत सिंह के अनुसार, उनके बड़े भाई राकेश कुमार का पड़ोसी धीरज कुमार के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। जब टोनी ने बीच-बचाव करने और मारपीट का कारण पूछने की कोशिश की, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि राहुल और धीरज पुत्रगण वीर सिंह के साथ नरेश और वंश ने मिलकर गाली-गलौच शुरू कर दी और चारों आरोपियों ने एकजुट होकर टोनी और उनके परिजनों पर लाठी-डंडों और पंच से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर जब मोहल्ले के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी मौके से भाग गए, जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित टोनी पुत्र बलजीत सिंह ने आरोपी राहुल, धीरज, नरेश और वंश के खिलाफ थाना मसूरी में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल, धीरज, नरेश और वंश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की छानबीन की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed