सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: In the bar association elections, Manoj Bhati Bodaki defeated Yogendra Bhati by 333 votes

Greater Noida: बार चुनाव में मनोज भाटी बोड़ाकी ने योगेंद्र भाटी को 333 वोट से हराया, बने अध्यक्ष; चंदेला सचिव

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida: In the bar association elections, Manoj Bhati Bodaki defeated Yogendra Bhati by 333 votes
बार चुनाव में सचिव पद पर शोभा राम चंदीला जीते... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मनोज भाटी बोड़ाकी ने 1555 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र भाटी को 333 वोट से पराजित किया। योगेंद्र भाटी को 1222 मत मिले, जबकि 8 मत निरस्त हुए। इस जीत के साथ मनोज भाटी ने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। पिछले चुनाव में मनोज भाटी दूसरे स्थान पर रहे थे।

Trending Videos


बुधवार को कुल 2935 मतदाताओं में से 2785 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले मतदान के बाद शाम 6 बजे मतगणना शुरू हुई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव पद के चुनाव में शोभाराम चंदेला ने 1510 मत प्राप्त कर नीरज भाटी (815 मत) को 695 वोट से हराया। वहीं सतेंद्र कुमार नागर को 436 मत मिले। इस पद पर 24 मत निरस्त घोषित किए गए। शोभाराम चंदेला ने पहली बार सचिव पद पर जीत दर्ज की। वे भी पिछली बार के चुनाव में दूसरे पायदान पर रहे थे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर छतरपाल सिंह ने 1246 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने राकेश शर्मा को 187 वोट से पराजित किया। राकेश शर्मा को 1059 मत मिले, जबकि दुर्गेश सिंह को 417 मत प्राप्त हुए। 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्री उर्फ मुस्कान ने 1611 मत प्राप्त कर प्रेमचंद त्यागी को 526 वोट से हराया। प्रेमचंद त्यागी को 1085 मत मिले। इस पद पर 91 मत निरस्त घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में कल्याण सिंह नागर ने 1562 मत प्राप्त कर नितिन भाटी को 809 वोट से पराजित किया। नितिन भाटी को 753 मत मिले, जबकि दीपक लोहिया को 424 मतों से संतोष करना पड़ा। 46 मत निरस्त हुए। 

सह सचिव (प्रशासनिक) पद पर सिंहराज चौधरी ने 2193 मत पाकर विक्रम सिंह को शिकस्त दी। विक्रम सिंह को 504 मत मिले। इस पद पर 88 मत निरस्त हुए। सांस्कृतिक सचिव पद पर सोनम यादव ने 1504 मत प्राप्त कर मीनू त्यागी को 520 वोट से हराया। मीनू त्यागी को 984 मत मिले। 97 मत निरस्त घोषित किए गए।सह सचिव (पुस्तकालय) पद के लिए कोई प्रत्याशी न होने के कारण इस पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। अध्यक्ष मनोज भाटी और सचिव शोभाराम चंदेला ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे बार के हित, अधिवक्ताओं की समस्याओं और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed