सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   13 Cattle Rescued from Canter with Fake Number Plate

Gurugram News: फर्जी नंबर प्लेट वाले कैंटर से 13 गोवंश बरामद

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
13 Cattle Rescued from Canter with Fake Number Plate
इस वाहन में भरकर ले जा रहे थे गौवंश को भरकर।
विज्ञापन
-केएमपी एक्सप्रेसवे पर सीआईए टीम की कार्रवाई के दौरान तीन तस्कर फरार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। सदर थाना क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेस वे पर नूंह सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए गो-तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया। यह कार्रवाई रविवार तीन मई को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास की गई, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पंजाब से गोवंश को अवैध रूप से लाकर गोकशी के लिए मेवात क्षेत्र में ले जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नूंह सीआईए की टीम को सूचना मिली कि केएमपी एक्सप्रेसवे से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एक कैंटर में गोवंश को मेवात ले जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मानेसर की ओर से एक संदिग्ध कैंटर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को नाकाबंदी से पहले ही रोक दिया और चालक सहित दो अन्य व्यक्ति वाहन से कूदकर पास के खेतों की ओर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन तीनों आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। फरार आरोपियों की पहचान मुस्तकीम उर्फ बिंदू निवासी आंधाकी और इकलास निवासी सुडाका सहित एक अन्य चालक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर कैंटर की तलाशी ली तो उसमें बेरहमी से रस्सियों से बंधे हुए कुल 13 गोवंश बरामद हुए। वाहन पर लगी नंबर प्लेट जांच में फर्जी पाई गई, जबकि चेसिस नंबर से जांच करने पर वाहन का असली नंबर निकला। कैंटर की केबिन से एक पर्स भी बरामद हुआ, जिसमें जसविंदर सिंह नामक व्यक्ति के विभिन्न दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, हेल्थ कार्ड, एटीएम कार्ड और नकदी मिली। पुलिस ने कैंटर, गोवंश और बरामद दस्तावेजों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में तावड़ू सदर थाना में आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौसंरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed