सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1500 students received degrees at the convocation ceremony.

Gurugram News: दीक्षांत समारोह में 1500 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
1500 students received degrees at the convocation ceremony.
विज्ञापन
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीजीडीसीए के छात्रों को मिली डिग्री
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1500 स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीजीडीसीए के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं शैक्षणिक शोभा यात्रा के साथ हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल के मार्गदर्शन में संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक रहे। दीक्षांत संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान डॉ. प्रवीण फोगाट ने स्नातकोत्तर, डॉ. मनीषा राणा ने ऑनर्स कक्षाओं तथा डॉ. सुनील डबास ने स्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं। इसी अवसर पर इको क्लब की संयोजक डॉ. पूजा सिंह और डॉ. मनीषा सैनी के नेतृत्व में कॉलेज में नए ग्रीन कॉर्नर का लोकार्पण किया गया। साथ ही कॉलेज के पोर्च का जीर्णोद्धार भी किया गया, जिसमें डिजिटल द्रोण टीम की डॉ. अनु चौहान, डॉ. रितु तोमर और कार्यालय कर्मचारी अमित का विशेष योगदान रहा। सभी संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को पदक एवं उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में रंग भर दिया। प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल ने विद्यार्थियों को दीक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन उप-प्राचार्य डॉ. प्रवीण फोगाट द्वारा राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. कर्मवीर, डॉ. आर.के. शर्मा, डॉ. कविता, डॉ. विजय दहिया एवं डॉ. रवि शंकर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed