सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Action will be taken if illegal extortion occurs under the pretext of 'luster loss': ACS

लस्टर लॉस के नाम पर अवैध वसूली हुई तो होगी कार्रवाई: एसीएस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if illegal extortion occurs under the pretext of 'luster loss': ACS
होडल अनाज मंडी में किसान से बातचीत करते अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल व अधिकारी
विज्ञापन
-अतिरिक्त मुख्य सचिव ने होडल अनाज मंडी का दौरान कर देखी खरीद प्रक्रिया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। अतिरिक्त मुख्य सचिव व जिला प्रशासनिक इंचार्ज सुधीर राजपाल ने कहा आढ़ेतियों द्वारा किसानों से गेंहू की फसल में लस्टर लॉस के नाम पर तीन किलोग्राम व 30 रुपये खर्चा के नाम पर अवैध वसूली मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सुविधा और हितों की रक्षा देने ने पूरी तरह से सक्रिय भूमिका में कार्य कर रही है।
शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने होडल अनाज मंडी में फसल खरीद प्रक्रिया को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ व विधायक हरेन्द्र सिंह के साथ मांडियों में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी व समय से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा बेची गई फसल का भुगतान हर हाल में 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में किया जाए ताकि किसानों को आर्थिक रूप से किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुधीर राजपाल के निरीक्षण के दौरान लोगों ने उन्हें जानकारी दी की बारिश में भीगी गेहूं की गुणवत्ता में चमक में कमी आ गई जिसके कारण मंडी में व्यापारी व आढ़ती क्विंटल पर प्रति तीन किलोग्राम का कट के अलावा खर्चा के नाम 30 रुपये प्रति क्विंटल की वसूली कर रहे हैं। जिस पर उन्होंने जिला उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी किसान द्वारा शिकायत मिलती है तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
--------------------
किसानों को नहीं हो कोई असुविधा : एसीएस
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी किसान को असुविधा नहीं होनी चाहिए। मंडियों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए नोडल अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मंडी प्रधान लखविंदर सिंह सौरोत, मंडी चेयरमैन जगविंदर सिंह सहित एसडीएम बैलिना लोहान, डीएसपी सुरेश भड़ाना, मंडी सचिव वीरेंद्र सिंह के अलावा खरीद एजेंसियों के अधिकारी व कर्मचारी। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल को बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला की अनाज मंडियों में फसल खरीद का कार्य व्यवस्था पूर्ण तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed