{"_id":"6a79b9a24d6df6893b0794a7","slug":"21410-vehicle-challans-issued-in-a-week-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97322-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक सप्ताह में काटे 21,410 वाहन के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक सप्ताह में काटे 21,410 वाहन के चालान
विज्ञापन
गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा 2,13,000 रुपये की जुर्माना राशि के 51 लंबित चालान पाए जाने पर मो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालकों पर लगाया 1.06 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में यातायात पुलिस ने 21,410 वाहन के चालान काटे हैं। पुलिस ने यह अभियान 3 अगस्त से 9 अगस्त यह अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे और द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। यातायात पुलिस ने मैन्युअली तरीके से चालान काटकर चालकों पर 1,06,66,800 रुपये का जुर्माना लगाया है।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मैन्युअली स्तर पर 8,013 वाहनों के चालान काटे। इसमें गलत दिशा में वाहन चलाने पर 910, रोड मार्किंग 110, दोपहिया वाहन पर पिलियन राइडर बिना हेलमेट 537, बिना सीट बेल्ट 278, दोपहिया वाहन पर चालक बिना हेलमेट 609, शराब पीकर वाहन चलाने पर 353, रॉंग पार्किंग 675, खतरनाक यू-टर्न 111, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग 94, ओवरस्पीड 06, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग 26, ध्वनि प्रदूषण 15, लेन चेंज के 1267 चालान काटे गए।
वहीं, कैमरों के माध्यम से 13,397 चालान काटे गए। इनमें लेन चेंज 4982, नो एंट्री 4856, ओवरस्पीडिंग 828, दोपहिया वाहन पर पिलियन राइडर बिना हेलमेट 382, दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट 618, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग 135, ड्राइवर बिना सीट बेल्ट 678, प्रदूषण 839 और फ्रंट पैसेंजर बिना सीट बेल्ट 77 आदि चालान शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और हादसे में कमी लाने के लिए पुलिस द्वारा दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मैन्युअली चालान के साथ ही हाईवे, एक्सप्रेसवे व अन्य सड़कों पर लगे कैमरों के माध्यम से यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम