{"_id":"6a79cc717ae8377a920e3b4f","slug":"video-gmda-removed-encroachments-from-eight-kilometer-stretch-of-road-on-first-day-in-gurugram-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: जीएमडीए ने पहले दिन आठ किलोमीटर सड़क से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: जीएमडीए ने पहले दिन आठ किलोमीटर सड़क से हटाया अतिक्रमण
गुरुग्राम शहर की सड़कों, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सोमवार से बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया। अभियान के पहले ही दिन जीएमडीए की प्रवर्तन टीमों ने करीब आठ किलोमीटर राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मुख्य सड़कों और उनके किनारे बने अवैध रैंप, कियोस्क, वेंडिंग कार्ट और अस्थायी व स्थायी ढांचों को हटाया गया।
जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना और सड़क, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट व सर्विस रोड के लिए निर्धारित आरओडब्ल्यू को बहाल करना है। पहले दिन ओल्ड रेलवे रोड, सेक्टर-3ए/4 को विभाजित करने वाली सड़क, सेक्टर-4/7 और सेक्टर-4/9 को विभाजित करने वाली सड़कों समेत कई प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।