{"_id":"6a79777005856d7b2d0939de","slug":"video-inspection-of-new-dilapidated-buildings-continues-298-old-ones-still-await-action-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नए जर्जर भवनों का निरीक्षण जारी, पुराने 298 अब भी कार्रवाई के इंतजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नए जर्जर भवनों का निरीक्षण जारी, पुराने 298 अब भी कार्रवाई के इंतजार में
आगरा। परिषदीय विद्यालयों को सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षा ऑडिट और जोखिम आकलन की व्यवस्था है, इसके बावजूद जिले में पिछले साल चिन्हित जर्जर स्कूल भवनों पर कार्रवाई की रफ्तार सुस्त है। वर्ष 2025-26 में 498 जर्जर भवन चिन्हित किए गए थे, लेकिन इनमें से करीब 200 का ही ध्वस्तीकरण हो सका। शेष 298 भवन अब भी कार्रवाई के इंतजार में हैं। इधर, शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नए जर्जर भवनों का निरीक्षण शुरू हो चुका है और अभी जारी है।
हर साल परिषदीय विद्यालयों के भवनों की स्थिति का निरीक्षण कर जर्जर भवनों को चिन्हित किया जाता है। इसके बाद तकनीकी मूल्यांकन के आधार पर भवन के ध्वस्तीकरण, मरम्मत या पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तय होती है। इस साल भी विभागीय टीमें विद्यालयों में पहुंचकर भवनों की स्थिति देख रही हैं और नए जर्जर भवनों की सूची तैयार की जा रही है।
मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में विभिन्न आपदाओं और जोखिमों से सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके तहत स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट और जोखिम आकलन किया जाता है। ऐसे में पहले से जर्जर घोषित भवनों पर समयबद्ध कार्रवाई की जरूरत और बढ़ जाती है। लेकिन आगरा में पिछले साल चिन्हित 498 भवनों में से 298 पर अभी तक कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।