{"_id":"6a797ada499301f86d0c22d3","slug":"video-faridkot-mla-gurditt-singh-sekhon-raised-the-issue-of-paddy-milling-in-the-legislative-assembly-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के विधायक ने गुरदित्त सिंह सेखों ने विधानसभा में उठाया धान की मिलिंग का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के विधायक ने गुरदित्त सिंह सेखों ने विधानसभा में उठाया धान की मिलिंग का मुद्दा
फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने पंजाब विधानसभा में पिछले खरीद सीजन के दौरान धान की मिलिंग और चावल की डिलीवरी के लंबित काम का मुद्दा उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा। सरकार की ओर से विधानसभा में बताया गया कि खरीफ सीजन 2025-26 के दौरान केंद्रीय पूल में 105 लाख मीट्रिक टन चावल की डिलीवरी की जानी थी। इनमें से 7 अगस्त 2026 तक 85.79 लाख मीट्रिक टन यानी 81.21 प्रतिशत चावल की डिलीवरी हो चुकी है। सरकार के अनुसार चावल की डिलीवरी का काम लंबित रहने का मुख्य कारण भारतीय खाद्य निगम (FCI) के पास स्टोरेज स्पेस की कमी है। इसी के चलते धान की मिलिंग और चावल की डिलीवरी की समय सीमा 30 जून से बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी गई है। विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की ओर से केंद्र सरकार के समक्ष स्टोरेज क्षमता बढ़ाने और अगस्त-सितंबर के दौरान हर महीने कम से कम 11 लाख मीट्रिक टन चावल की मूवमेंट सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार और संबंधित विभागों का स्पष्ट उद्देश्य है कि नए धान खरीद सीजन की शुरुआत से पहले पिछले सीजन का पूरा लंबित काम पूरा किया जाए। इससे किसानों, आढ़तियों, राइस मिलरों और खरीद एजेंसियों को आगामी सीजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विधायक सेखों ने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े हर मुद्दे को पंजाब विधानसभा में लगातार प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।