{"_id":"6a797cf47a6a70d0950560a6","slug":"video-hamirpur-tiranga-yatra-bhota-chowk-gandhi-chowk-ashish-sharma-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: भोटा चौक से गांधी चौक तक निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिक भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: भोटा चौक से गांधी चौक तक निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिक भी हुए शामिल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:55 PM IST
Link Copied
भाजपा शहरी हमीरपुर मंडल की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक आशीष शर्मा की अगुवाई में निकली यात्रा भोटा चौक से शुरू होकर गांधी चौक तक पहुंची। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान हमीरपुर बाजार में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के जवानों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति एकजुटता का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिकों की भागीदारी खास रही। कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारतीय सेना के प्रति समर्थन जताया और देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों को याद किया।
इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर मंडल और जिले में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई थी और इसके बाद से लगातार तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल होकर सभी ने भारतीय सेना के सपूतों के बलिदान को याद किया और राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।