{"_id":"6a797795835ebed1fa0e0a1b","slug":"video-cashless-services-resume-at-post-offices-aadhaar-fee-payments-can-now-be-made-using-upi-qr-code-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:डाकघरों में कैशलेस सेवाएं शुरू, अब यूपीआई-क्यूआर कोड से होगा आधार शुल्क का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:डाकघरों में कैशलेस सेवाएं शुरू, अब यूपीआई-क्यूआर कोड से होगा आधार शुल्क का भुगतान
आगरा। भारतीय डाक विभाग ने आधार सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए डाकघरों में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है। अब जिले के प्रतापपुर स्थित प्रधान डाकघर के आधार सेवा केंद्र पर भी अब आधार नामांकन और अपडेट से जुड़ी शुल्क वाली सेवाओं का भुगतान यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा। इसके अलावा अन्य डाकघर में संचालित आधार सेवा केंद्र पर भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
प्रधान डाकपाल शशिकांत जैन ने बताया कि पहले डाकघर में कैशलेस भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की गई है। इससे लोगों को आधार सेवाओं के लिए नकदी लेकर आने और खुले पैसे की परेशानी से राहत मिलेगी।
नई व्यवस्था में मोबाइल से तत्काल डिजिटल भुगतान किया जा सकेगा। प्रत्येक भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड और रसीद भी उपलब्ध रहेगी। इससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और लोगों का समय भी बचेगा।
डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
नया आधार नामांकन निशुल्क है। पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी निशुल्क है। डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 75 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।