Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Elderly priest hangs himself at police station; faced POCSO charges; family says he could not bear the false accusations.
{"_id":"6a7978a9a62592a90b0f89f7","slug":"video-elderly-priest-hangs-himself-at-police-station-faced-pocso-charges-family-says-he-could-not-bear-the-false-accusations-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"थाने में बुजुर्ग पुजारी ने फंदा लगाकर दी जान, पॉक्सो के लगे थे आरोप, परिजन बोले- गलत आरोप सहन नहीं कर सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में बुजुर्ग पुजारी ने फंदा लगाकर दी जान, पॉक्सो के लगे थे आरोप, परिजन बोले- गलत आरोप सहन नहीं कर सके
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:37 PM IST
गुरसराय थाने में बुजुर्ग पुजारी ने अपनी ही गमछे से फंदा लगा लिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। पुजारी पर पॉक्सो व छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। वहीं, इस मामले में एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी है। एसएसपी का कहना है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
गांव के ही मंदिर में था पुजारी
सिंघार गांव निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। पॉक्सो एवं छेड़खानी के मामले में बुजुर्ग को थाने लाया गया था। सोमवार की सुबह थाने परिसर में उसने अपने ही गमछे से फांसी लगा ली। घटना के होते ही पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे का कहना है उसके पिता पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह गलत है, वह यह आरोप सहन नहीं कर सके और उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। रात में वह अपने पिता से थाने में मिला था तब तक वह ठीक थे। सुबह करीब सात बजे वह थाने पहुंचा तब उसे घटना के बारे में जानकारी हुई। सीएमएस सचिन माहुर ने बताया कि नाजुक हाल में बुजुर्ग को लाया गया था, उपचार के दौरान करीब दस बजे उनकी डेथ हो गई।
एसएसपी ने एसपी देहात काे सौंपी जांच
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गुरसराय थाने से गमछे से जान देने के प्रयास की सूचना मिली थी। मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।