{"_id":"6a797cf9e63e4cbfda0bce85","slug":"video-kullu-farmers-workers-rally-jail-bharo-andolan-central-government-protest-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: किसान-मजदूर संगठनों ने निकाली रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: किसान-मजदूर संगठनों ने निकाली रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:55 PM IST
Link Copied
किसान-मजदूर संयुक्त संगठनों के आह्वान पर सोमवार को कुल्लू में जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया गया। विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन विधानसभा के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। रैली में किसान और मजदूर संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए ‘केंद्र सरकार मुर्दाबाद’ समेत कई नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसान और मजदूर वर्ग से जुड़ी उनकी मांगों को केंद्र सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। आंदोलनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।