{"_id":"6afbe1baecb7ee262005ae7a","slug":"video-kullu-dussehra-temporary-market-shop-fire-dhalpur-ground-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा के अस्थाई बाजार में दुकान में लगी आग, बिजली के तारों में स्पार्किंग से भड़कीं लपटें; लोगों ने टाला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा के अस्थाई बाजार में दुकान में लगी आग, बिजली के तारों में स्पार्किंग से भड़कीं लपटें; लोगों ने टाला बड़ा हादसा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:40 AM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में लगाए गए अस्थाई बाजार में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। बाजार की एक दुकान में अचानक आग भड़कने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि दुकान के साथ लगे बिजली के खंभे पर लटके तारों में अचानक स्पार्किंग हुई। इससे निकली चिंगारियां पास लगे टेंट पर जा गिरीं, जिसके बाद टेंट में आग लग गई।
कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
आग को फैलता देख स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उसे बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता के कारण आग आसपास की अन्य दुकानों और टेंटों तक नहीं पहुंच पाई।
फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है। आग लगने के कारणों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद बिजली के तारों और अस्थाई बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।