{"_id":"6a797c563355e99eab0009f2","slug":"video-farmers-and-laborers-courted-arrest-during-the-jail-bharo-agitation-in-fatehabad-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: सरकार की जनविरोधी नीतियों और मांगों की अनदेखी के विरोध में किसानों व मजदूरों ने जेल भरो आंदोलन में दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: सरकार की जनविरोधी नीतियों और मांगों की अनदेखी के विरोध में किसानों व मजदूरों ने जेल भरो आंदोलन में दी गिरफ्तारी
फतेहाबाद। सरकार की जनविरोधी नीतियों और मांगों की अनदेखी के विरोध में सोमवार को विभिन्न किसान संगठनों, आंगनवाड़ी वर्कर, भाई कर्मचारी यूनियन तथा संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने हुंकार भरी। सैकड़ों की संख्या में किसान, मजदूर और कर्मचारी अनाज मंडी में एकत्र हुए, जहां से वे नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वहां प्रदर्शनकारियों ने 'जेल भरो आंदोलन' के तहत पुलिस लाइन पहुंचकर अपनी सांकेतिक गिरफ्तारियां दर्ज करवाईं।
प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए नौजवान सभा के जिला प्रधान पवन कुमार ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी और रोजगार देने वाली स्कीमों को योजनाबद्ध तरीके से बंद या कमजोर कर रही है, जिससे ग्रामीण व गरीब तबका भारी परेशानी झेलने को मजबूर है।
पवन कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में यह संघर्ष और भी उग्र रूप लेगा तथा राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न यूनियनों के नेताओं के साथ-साथ भारी संख्या में किसान, मजदूर और सरकारी कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।