सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3D Water Show Begins at Leisure Valley Park

Gurugram News: लेजर वैली पार्क में शुरू हुआ थ्रीडी वॉटर शो

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
3D Water Show Begins at Leisure Valley Park
विज्ञापन
वॉटर-बेस्ड प्रोजेक्शन स्क्रीन पर हनुमान और द्रोणाचार्य की कथाएं बनीं आकर्षण
Trending Videos

नंबर गेम - 06 हजार गुलाब व मौसमी फूलों से महक रहा पार्क

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क (महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क) अब एक नए अवतार में दर्शकों को लुभा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा पार्क के जीर्णोद्धार के बाद यहां अत्याधुनिक थ्री-डी वॉटर-बेस्ड प्रोजेक्शन स्क्रीन की शुरुआत की गई है।
इस 30 मीटर चौड़े पानी के पर्दे पर रोजाना शाम 6 से 8 बजे तक हनुमान की लीलाएं और गुरु द्रोणाचार्य की पौराणिक कथाएं दिखाई जा रही हैं। लगभग 20 मिनट का यह लाइट एंड साउंड शो तकनीक और आध्यात्म का अद्भुत संगम है। इसके साथ ही खराब पड़े म्यूजिक फाउंटेन को भी ठीक कर दिया गया है। हाल ही में विधायक मुकेश शर्मा ने पार्क का निरीक्षण कर नागरिकों से इस भव्य शो का आनंद लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधुनिक मनोरंजन का केंद्र बना पार्क
पार्क में कुल 9 फव्वारे हैं, जिनमें से एक में थ्री-डी वॉटर स्क्रीन और एक में म्यूजिक लेजर लाइट शो चलता है। 250 एलईडी लाइटें, बाउंड्री वॉल की मरम्मत कर फेंसिंग, एक नया ओपन जिम स्थापित किया गया है। पार्क के रोज गार्डन में करीब छह हजार गुलाब व मौसमी फूलों के पौधे भी लगे हैं। 25 एकड़ में फैले इस पार्क में बच्चों के खेलने का क्षेत्र, जॉगिंग ट्रैक, वॉकिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब यह पार्क न केवल सैर-सपाटे का स्थान है, बल्कि लेजर शो और आकर्षक रोशनी से सजा एक आधुनिक मनोरंजन केंद्र है।

-----------------
लेजर वैली पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो चुका है। अब लोग पानी के पर्दे पर पौराणिक कथाओं का आनंद ले सकते हैं। ओपन जिम, हरियाली, लाइटिंग समेत सभी कार्य पूरे हो गए हैं। लोगों को एक बेहतर पार्क की सौगात मिली है। - मुकेश शर्मा, विधायक गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed