सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   50 new e-buses will ply on the city roads from next month.

Gurugram News: शहर की सड़कों पर अगले महीने से दौड़ेंगी 50 नई ई-बसें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
50 new e-buses will ply on the city roads from next month.
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के सेक्टरों को मिलेगा सीधा फायदा


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अगले महीने से जिले की सड़कों पर प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 50 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। इन बसों के संचालन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इससे रोजाना नौकरी और अन्य कामों के लिए सफर करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नई ई-बस सेवा शुरू होने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे, साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के कई सेक्टर सीधे सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) को केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। इनमें से करीब 50 बसें जून माह में गुरुग्राम पहुंच जाएंगी, जबकि शेष 50 ई-बसें जुलाई में मिलने की संभावना है। नई बसों के संचालन को लेकर गुरुग्राम बस ट्रांजिट प्राइवेट लिमिटेड का गठन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो डिपो बनकर तैयार

ई-बसों के संचालन के लिए शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस दो डिपो तैयार किए गए हैं। ये डिपो सेक्टर-10 और सेक्टर-48 में बनाए गए हैं। शुरुआती चरण में बसों का संचालन सेक्टर-10 स्थित ई-बस डिपो से किया जाएगा। यहां चार्जिंग और मेंटेनेंस की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा पीएम ई-बस सेवा के तहत बसों के लिए 14 रंग निर्धारित किए गए हैं। जिले के लिए हल्के नीले रंग की ई-बसों को चुना गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


वर्तमान में जीएमसीबीएल के पास करीब 150 सीएनजी बसें हैं, जिनमें से अधिकांश करीब आठ वर्ष पुरानी हो चुकी हैं। तकनीकी खराबियों के कारण रोजाना 15 से 20 बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते।

------------------------------
शहर में ई-बस संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रूट भी निर्धारित किए जा चुके हैं। उनका कहना है कि नई ई-बसों के संचालन से शहर के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी। -विश्वजीत चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed