फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A call to strengthen the unity and integrity of the country.

Gurugram News: देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान

Sat, 15 Aug 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
A call to strengthen the unity and integrity of the country.
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से जोड़ने का माध्यम : नितिन नबीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी में पीड़ा और बलिदान झेलने वाले लाखों लोगों को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से जोड़ने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। अनेक लोगों ने अपने परिजनों को खोया और अमानवीय परिस्थितियों का सामना किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिवस का उद्देश्य वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दिवस को मनाने के निर्णय की सराहना की।
विज्ञापन

नितिन नबीन ने कहा कि कठिन समय में समाज के लोगों ने पीड़ित परिवारों की सहायता की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लिए देश के विभाजन को स्वीकार करने वाले तत्कालीन नेतृत्व ने करोड़ों लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। नितिन नबीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों से कभी माफी नहीं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाजन की त्रासदी और पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विभाजन विभीषिका की घटनाओं को इतिहास में संजोए रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं को जागरूक करने के लिए इसे राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में लागू करने की वकालत की। मनोहर लाल ने बताया कि विभाजन की त्रासदी के दौरान 70 लाख से अधिक लोग मारे गए और करीब डेढ़ से दो करोड़ परिवार विस्थापित हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवस को मनाने की घोषणा करके सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने याद दिलाया कि आजादी की कीमत के रूप में पंजाब और बंगाल के दो हिस्से कर दिए गए थे।

एकता और विकास पर जोर

नितिन नबीन ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का उल्लेख किया। आज भारत का युवा स्टार्टअप, खेल और नवाचार में देश का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के युवाओं में आए बदलाव का जिक्र किया। उन्होंने

युवाओं से राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।


हरियाणा में अवसर और राष्ट्र निर्माण का आह्वान
नितिन नबीन ने हरियाणा की पारदर्शी व्यवस्था और युवाओं को मिल रहे अवसरों की सराहना की। प्रदेश में बिना पर्ची-बिना खर्ची के रोजगार देने की व्यवस्था ने युवाओं का विश्वास मजबूत किया है। हरियाणा की बेटियां खेलों में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के योगदान की भी सराहना की। लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम और देश के इतिहास से परिचित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed